नीमच। हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा, वैश्य दिवस के अवसर पर वैश्य महासम्मेलन नीमच दिनांक 22 मार्च बुधवार को श्रीनाथ आर्केड टैगोर मार्ग पर सुबह 7 बजे से सभी नागरिकों को नीम रस का वितरण करेगा और हिंदू नववर्ष की बधाई देगा। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा करेगी।
उपरोक्त जानकारी संभागीय अध्यक्ष संतोष चोपड़ा, जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल, कोषाध्यक्ष हरीवल्लभ मुच्छाल, युवा इकाई जिलाध्यक्ष मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।