नीमच। प्राचीन मान्यताओं के दृष्टिगत चैत्र सुदी एकम को नवसंवत्सर की शुरुआत मस्तिष्क पर तिलक लगाकर और नीमरस का सेवन कर की जाती थी। इसी मान्यता अनुसार जैन सोश्यल ग्रुप संस्कार द्वारा कल 22 मार्च 2023, बुधवार को प्रातः 07 से 09.30 तक सिंधी कॉलोनी, हेमू कालानी चौराहा के पास राहगीरों एवं आगुंतको को तिलक लगाकर नीमरस व नीम-मिश्री का वितरण किया जायेगा।
ग्रुप अध्यक्ष मनोज नागोरी ने बताया कि नीमरस सभी जन के लिए निःशुल्क है और बॉटल साथ में लेकर आने पर घर भी ले जा सकते है।