BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2023, 8:10 pm
NEWS : सपनों की नगरी शारदा रॉयल ग्रीन पर अव्यवस्थाओं का आरोप, कॉलोनीवासियों ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बिल्डरों द्वारा दिखाये गये हाई-फाई सपनों व शानदार आशियानें की आस में शारदा रॉयल ग्रीन सोसायटी में खरीदने वाले मकान मालिकों ने व्याप्त समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
कॉलोनीवासियों ने दिये ज्ञापन में कॉलोनी की व्याप्त अव्यवस्थाओं और समस्याओं के निराकरण की मांग की। ज्ञापन के अनुसार पिछले कई दिनों से रोड़, लाईट, पानी की सप्लाई बंद है, वर्तमान में कॉलोनी में 40 से भी जयादा परिवार निवासरत है।
कॉलोनीवासियों द्वारा बिल्डर को शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। कॉलोनीवासियों के अनुसार बिल्डर द्वारा किये गये वादे पूरे झूठे रहे। वर्तमान स्थिति में घरों का घटिया निर्माण सामने आ रहा है। टाईलें टूट चुकी है। सीलन से पपड़ी बाहर आ रही है। बिजली के उपकरण खराब हो रखे हैं। बाउण्ड्रीवाल का काम अधूरा है, जिससे चोरी का भय रहता है। साफ-सफाई की व्यवस्था चरमराई हुई है। नक्शें में दर्शाये अनुसार पार्क का कोई पता नहीं। पानी की टंकी का निर्माण अधूरा है। अण्डरग्राउण्ड बिजली और खुली हुई नालियाँ समस्याओं के गढ़ बने हुए हैं। पानी व बिजली आपस में सम्पर्क से करंट का खतरा है। आए दिन शार्ट सर्किट होते रहते हैं। पर्याप्त व सही निर्माण नहीं होने के चलते जगह जगह पानी भरा रहता है, गदंगी फैल रही है। चार वर्ष बीत जाने के बावजूद मुख्य द्वार, मंदिर, पार्क जैसे निर्माण कार्य अधर में है। लुभावने सपनों के चलते कॉलोनीवासी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कॉलोनी निर्माणकर्ताओं को बार-बार विधिक नोटिस दिये जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने के चलते मंगलवार को कॉलोनीवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी व्यथा सुनाई तथा शीघ्र निराकरण की मांग की अन्यथा आन्दोलन को अपनी अंतिम मजबूरी बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE