चित्तौड़गढ़। चैत्र नवरात्रि पर्व में 22 से 30 मार्च तक श्री बाण माताजी निःशुल्क भोजन शाला का आयोजन चित्तौड़गढ़ किले पर होगा। इसमें सेगारी, अल्पाहार, फलाहार, नाश्ता, दूध, भोजन की व्यवस्था बिल्कुल निशुल्क रहेगी। 25 मार्च को चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आयोजित होने वाली भजन संध्या की तैयारी जोरों शोरों पर चल रही हैं। भजन संध्या के निमंत्रण दिए जा रहे है। श्री बाण माताजी सेवा संस्थान की टीम बस्सी, गोपालपुरा, सुवावा, सियालिया, बेगूं, पारसोली, खेडिया, राजगढ़, निंबाहेड़ा, भावलिया, मांगरोल, सतखंडा, शंभूपुरा, गंगरार, मेडिखेरा, डेट, चंदेरिया, अचलपुरा, पुटोली आदि गांवों में जाकर में भजन संध्या में पधारने का निमंत्रण दिया व पोस्टर विमोचन किया। संस्था के किशोर सीरवी ने बताया कि मेवाड़, मारवाड़, मालवा, गुजरात, महाराष्ट्र, नासिक, मध्यप्रदेश, सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु आएंगे।
संस्था के महामंत्री गणेश जनवा मोरखा ने बताया कि इस भव्य भक्ति संध्या में मेवाड़ राजपरिवार से डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ मुख्य अतिथि तथा सूरजकुण्ड महंत अवधेशानंद महाराज का पावन सानिध्य रहेगा। इस अवसर पर भानुप्रतापसिंह नाहरगढ़, राजेश वैष्णव गोपालपुरा, लोकेंद्र सिंह गोपालपुरा, प्रहलाद सिंह धारोल, भवर सिंह भावलीय, भूपेंद्र सिंह, भानुप्रताप, लक्ष्यराज सिंह, देवराज सिंह आदि उपस्थित थे।