चित्तौड़गढ़। राजस्थान विधानसभा में अधिवक्ता के कल्याण के हित में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिल 2013 पास किए जाने पर चित्तौड़गढ़ के अधिवक्ताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री जननायक अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है।
कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश सचिव रमेश चंद्र दशोरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी अधिवक्ताओं को बधाई दी तथा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि देश का पहला राज्य है जहां एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिल पास हुआ है। यह अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं सुरक्षित न्याय दिलाने में आमजन के हितों में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का बिल लाया गया है।