सरवानिया महाराज। अत्यंत दुःख की साथ सूचित किया जाता है कि नगर के हरिया भेरू चौक समीप स्थित वार्ड नंबर 4 निवासी माधवसिंह राठौड़ की धर्मपत्नी गीता कुंवर राठौड का दिनांक 21 मार्च 2023 को शाम 6 बजे 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राठौड़, शिक्षक कानसिंह राठौड़ की माताजी व कुलदीप वैभव की दादीजी थे। राठौड़ एक धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। जिनकी अंतिम यात्रा आज बुधवार दिनांक 22 मार्च 2023 को प्रातः 9.30 बजे निज निवास स्थान से नीमच-सिंगोली रोड स्थित श्री काल भैरव मुक्तिधाम धामनिया लासुर चौराहा के लिए निकली। अंतमि यात्रा में शामिल प्रबुद्धजनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उक्त जानकारी दिनेश वीरवाल ने दी।