शामगढ़। नववर्ष गुड़ी पड़वा के सुअवसर पर सुबह श्री माताजी मंदिर शामगढ़ गांव एवँ श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर कान्हा गोकुलधाम परिसर शामगढ़ से प्रभात फेरियां प्रारम्भ हुई। दोनो प्रभात फेरियां सुबह 6.30 बजे श्रीराम मंदिर राजा टोडरमल मार्ग मेन रोड पर पंहुची, वहाँ से सामुहिक रूप से श्री शिव हनुमान मंदिर बस स्टैण्ड पर पंहुचकर महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
प्रभात फेरियो में संगीतमय कीर्तन एवँ भजन, आतिशबाजी, भगवा पताकाएँ, हनुमान चालीसा एवं महाआरती सम्पन्न हुई।
धर्मजागरण समिति एव नववर्ष स्वागत समिति के सदस्यों ने सभी सनातनी धर्म बन्धुओ से प्रभात फेरियों में भाग लेने हेतु आभार व्यक्त किया।