नीमच। जिला माहेश्वरी सभा के आगामी सत्र 2023-26 तीन वर्ष के लिए निर्वाचन कार्यक्रम 26 मार्च रविवार को नीमच माहेश्वरी भवन में आयोजित किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला माहेश्वरी सभा नीमच के जिला अध्यक्ष कैलाशचंद्र आगार एवं सचिव ओमप्रकाश काबरा ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के लिए निर्वाचन अधिकारी गोपाल लोगड़ मनासा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज माहेश्वरी नीमच को बनाया गया है।