चित्तौड़गढ़। बोजुन्दा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काला बावजी, कालभैरव व कालिका माताजी स्थल पर चौत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में बुधवार 22 मार्च को घट स्थापना और महाआरती के साथ अनुष्ठान प्रारम्भ हो गए। इसी के साथ नौ दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हों गए। यहां नवरात्रि समापन पर 30 मार्च गुरुवार को हवन अनुष्ठान एवं कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। देवस्थल पर प्रतिदिन अनुष्ठान होंगे।
जिला मुख्यालय से करीब 8 कि मी दूरी पर बोजुन्दा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काला बावजी, कालभैरव स्थल पर मंदिर पर होने वाले आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है।
अति प्राचीन एवं चमत्कारिक धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। मान्यता है कि श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है।
भोपाजी बाबूलाल जटिया ने बताया कि नवरात्रि में नियमित धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जायेंगे। नवरात्रि समापन पर 30 मार्च गुरुवार को हवन अनुष्ठान एवं कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा।