जावद। चैत्र सुदी एकम हिंदू नव वर्ष गुडी पडवा के उपलक्ष्प पर हिंदू जागरण मंच खंड जावद के तत्वावधान में नीमच रोड स्थित कृषि मंडी प्रांगण से हाथों में भगवा ध्वज लेकर डीजे की थाप पर जिला अध्यक्ष अजय कछावा, नगर संयोजक कपिल अहीर बावल की उपस्थिति में भव्य वाहन रैली प्रारम्भ हुई। रैली गांधी चौराहा, बस स्टैंड, होते हुए शास्त्री चौक पहुंची, जहां योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी के नेतृत्व भें फुल की फंखुडिया उढाकर भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत के दौरान नारायण सोमानी, विजय तिवारी, रमेशचंद्र वीरवाल, हार्दिक तिवारी सहित युवाजन उपस्थित थे। दो पहिया वाहन रैली लक्ष्मीनाथ मार्ग, लक्ष्मीनाथ चौक, कंठाल चौराहा सहित मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः कृषि मंडी प्रांगण पहुंची, जहां रेली का समापन हुआ। रेली में आसपास क्षेत्र एवं नगरवासी मौजूद थे। आभार हिंदू जागरण मंच खंड जावद ने माना।