गरोठ। तहसील के ग्राम कोटडाबुजुर्ग में सरदार पटेल शिक्षण समिति द्वारा श्री शिशु मंदिर स्कुल में छात्र-छात्राओ ने विदाई समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमे स्कुल के सीनियर बच्चो के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत बच्चो ने कविता पाठ, फैशन शो, नृत्य संगीत प्रस्तुत तो किए साथ ही स्कुल में बिताए हुए पलो और अपने अनुभवो को साझा किया है। वहीं जुनियर छात्रो ने अपने सीनियर छात्रो को उपहार देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर स्कुल प्राचार्य मांगीलाल वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओ को विदा करते समय उनके उज्जवल भविष्य कि कामना कि और उन्हे सफलता का आशीष दिया। उन्होने कहा कि इतने वर्षो तक स्कुल में पढने वाले बच्चो से लगाव होना लाजमी है। स्कुल ने अपनी जिम्मेदारियो और शिक्षक की भुमिका को हर लिहाज में पुरा करने का प्रयास किया है। इस विदाई के मौके पर बच्चो के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी है।
इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश पटेल, शिक्षक सुंदरलाल पाटीदार, वर्षा पाटीदार, सीमा शर्मा, सुनिता वर्मा, सुनिल मेहर, दुर्गाशंकर मेहर व स्कुली बच्चे उपस्थित रहे।