BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2023, 3:34 pm
BIG REPORT : पूज्य सिंधी समाज ने उत्साह व उमंग के साथ मनाया 1073 वां चेटीचंड पर्व, विशाल रैली में शामिल हुए महिला-पुरूष व बच्चे, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। पूज्य सिंधी समाज द्वारा 1073 वा चेटीचंड पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज इस अवसर पर समाजजनों द्वारा भव्य और विशाल वाहन रैली निकाली गई। जिसमें समाज के युवक और युवतियां 1500 दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर समाज का ध्वज लेकर निकले। इस प्रभात फेरी में खुली जीप और बगिया भी शामिल थी। रैली में शामिल लोग समाज में एकता और भाईचारा का संदेश दे रहे थे। आयो लाल झूलेलाल‌ के नारे गुंजायमान करते हुए सिंधी समाज के लोग उल्लासित होकर ढोल नगाड़े, बैंड बाजे और डीजे की धुन पर जमकर थिरके। वाहन रेली भागेश्वर मंदिर नीमच से प्रारंभ होकर कमल चौक, टैगोर मार्ग  बघाना, नया बाजार, अंबेडकर मार्ग होते हुए झूलेलाल मंदिर विकास नगर पहुंची। वाहन रैली का शिवाजी सर्कल,पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर मुख्य मार्ग पर, फोर जीरो भारत माता चौराहा, प्लैटिनम चौराहा और बघाना में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत में विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा,मनोहरलाल मोटवानी मित्र मंडल, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्वन पाटीदार और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। वाहन रैली का समापन झूलेलाल मंदिर पर भगवान झूलेलाल की महाआरती और महा प्रसादी के साथ हुआ। 

इस अवसर पर मनोहर अजनानी, जयराम दास पुर्सवानी, ईश्वरदास आहूजा, आनंद राम तलरेजा, आसन दास चावला, अशोक टिलवानी, गजेंद्र चावला, मनोहर मोटवानी, राजेश लालवानी, जीतू तालरेजा, नितिन उदासी, मोनू लालवानी, गोदावरी लालवानी, आकांक्षा तलरेजा, पूजा केवरानी, नीतू मेघवानी, अरुणा तलरेजा और बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और समाजजन शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE