भवानीमंडी। शहर के पास छतरपुरा के चौकी पर कार्यरत हेड कांस्टेबल रामराज जाट के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे गांव के सरपंच सहित चौकी स्टाफ ने उनके कार्य की प्रशंसा की।
चौकी प्रभारी निजामुद्दीन ने बताया कि रामराज जाट हेड कांस्टेबल ने करीब पांच साल तक अपनी सेवाए यहाँ दी है। कोरोना काल हो या किसी को भी कोई भी परेशानी हो वो हमेशा उनके साथ खड़े रहते है इसलिए सभी गांव वासीयों ने राजाराम का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया। वहीं गांव वालों ने कामना कि रामराज ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और अपना, परिवार और जनता की रक्षा करते रहे और ग्राम वासियों ने रामराज हेड कांस्टेबल को माला मिठाई और साफा बंधवा कर उनका मनोबल बढ़ाया और उनको शुभकामनाएं दी।
ग्राम पंचायत श्री छतरपुर में जो सेवाएं दी हैं ऐसे में निजामुद्दीन चौकी प्रभारी, बनवारी लाल गुर्जर हेड कांस्टेबल, सरपंच रामचंद्र वर्मा, अध्यक्ष बालचंद जाट, रहमत खान, बालचंद मोदी, राजकुमार, शहजाद खान, पाले खान, रामगोपाल मीणा, बालचंद तिवारी, राजकुमार मीणा, रामकुमार मेघवाल, दिनेश अहीर, पंकज बैरागी, तरुण आदि मौजूद रहे।