BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2023, 4:01 pm
REPORT : भारत विकास परिषद शाखा नीमच ने मनाया हिंदू नव वर्ष, प्लेटिनम चौराहे पर आमजन को तिलक लगाकर खिलाई नीम-मिश्री, दी शुभकामनाएं, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। भारत विकास परिषद शाखा नीमच ने हिंदू नव वर्ष के अवसर पर प्लेटिनम चौराहे पर नीमच वासियों को तिलक लगाकर व नीम मिश्री काली मिर्च मिठाई खिलाकर बधाई दी। सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सदस्यों व महिला प्रकोष्ठ द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर 2080 गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर आज सुबह विजय टॉकीज चौराहे पर नागरिकों को कुमकुम तिलक लगाकर व नीम, मिश्री, मिठाई, काली मिर्च खिलाकर हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। 
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता, स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर अध्यक्ष डॉ मनीष चमड़िया, सचिव सुशील गट्टानी,आरवी गोयल, महाविद्यालय के प्राचार्य वीके जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम में सदस्यों द्वारा दुपहिया व चार पहिया वाहनों पर जाने वाले राहगीरों और पैदल चलने वालो को नववर्ष की बधाई दी गई। सशक्त हिंदू समृद्ध भारत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान चेट्रीचंड के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाली वाहन रैली का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, पिंटू शर्मा, मनोज माहेश्वरी, शांतिलाल पोरवाल, अशोक मंगल, जितेन्द्र शक्तावत, अनिल चौधरी, रवि पोरवाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, कमल धनोतिया, कमल गोयल, ओम प्रकाश बंसल, पंकज दुबे, प्रदीप डबकरा, राजेश जायसवाल, संजय डांगी, सुनील जाधव, सुनीश चोरडीया, बाबूलाल बंजारीया, मुकेश डबकरा, दिनेश मुजावदिया, सतीश गोयल, राहुल गोयल, राजेश पोरवाल, संजय गर्ग, नरेश मेहरा, रमन तोतला, रूपेश जाधव, सुनील सिंहल व महिला प्रकोष्ठ की सुनीता मंगल, सुनीता सिंहल, अर्चना गट्टानी, सरिता पोरवाल, सुनीता चौधरी, वंदना मुजावदिया, अनामिका पोरवाल, उर्मिला जैन और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE