BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2023, 4:05 pm
BIG NEWS : मालवा की वैष्णोदेवी महामाया भादवा माता मंदिर पर शुभ मुहूर्त में हुई घट स्थापना, विधायक परिहार सहित प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित, 29 को होगा महाष्टमी हवन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मालवा की वैष्णो देवी मानी जाने वाली सुप्रसिद्ध आरोग्य तीर्थ एवं चमत्कारी स्थल मां भादवा माता धाम पर घटस्थापना शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ की गई। इसके साथ ही मां भादवा माता के मंदिर पर विशेष ध्वजा भी चढ़ाई गई। घटस्थापना में सभी पुजारी, ग्राम पटेल एवं शासन प्रशासन के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और माता का आर्शीवाद लिया।

यहां चैत्र नवरात्रि का मेला 22 मार्च बुधवार से घट स्थापना के साथ ही प्रारंभ हो गया जो 30 मार्च गुरुवार तक चलेगा। नवरात्रि मेले का मुख्य आकर्षण दुर्गा अष्टमी का हवन 29 मार्च को विधिवत पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होगा। 

नवरात्रि को लेकर यहां प्रतिदिन 9 दिन तक मां भादवा माता के दरबार में यज्ञ मंडप में ही विद्वान ब्राह्मण पंडितों द्वारा मां दुर्गा सप्तशती के विशेष पूजा पाठ एवं अर्चना भी की जाएगी। बुधवार को घटस्थापना के दौरान मंदिर के विद्वान पंडितों सहित नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, एडीएम नेहा मीणा सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE