रतनगढ़। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के शुभ अवसर पर दडोली अंबा माता मेले के का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण ने किया। प्रतिवर्ष अनुसार चैत्र नवरात्र में अंबा माता में भव्य मेले का आयोजन होता है। हजारों भक्त माता जी के दर्शन करने आते हैं।
इस दौरान अनेक धार्मिक आयोजन यहां होते हैं। आज से शिवमहापुराण कथा उज्जैन के प्रसिद्ध कथावाचक जितेन्द्र नारायण नागर के मुखारबिंद से प्रारंभ। कथा में दिनांक 27, 28, 29 मार्च को रूद्राक्ष वितरण भी पंडित द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण के साथ मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मांगीलाल भील, सरपंच प्रवीण नागोरी, सरपंच हेमराज भील, ओम पाटीदार, जीवनदान चारण, आईटी सेल संयोजक नितेश सेन, ओम टेलर, मंच संचालक भरत सिसोदिया, अजय नागोरी, दशरथ पाटीदार, मनोहर राठोर, गोविंद पाटीदार, दुष्यंत चारण अनेक धर्म प्रेमी महानुभाव, माताए बहने और आसपास क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।