BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2023, 5:43 pm
REPORT : विक्रम संवत नववर्ष और गुड़ी पड़वा के अवसर पर शुभ प्रभात योग मित्र मंडल ने निकाली वाहन रैली, शहीद स्मारक सेनानियों को किया वंदन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। विक्रम संवत नववर्ष और गुड़ी पड़वा के अवसर पर शुभ प्रभात योग मित्र मंडल की तरफ से आज प्रातःवाहन रैली निकाली गई। जिसमें योग गुरु दिलीप चौधरी, नंदू सराफ, डॉ राजेंद्र जायसवाल और शुभ प्रभात योग मित्र मंडल के सदस्य शामिल हुए। यह वाहन रैली नीमच के गांधी वाटिका से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग टैगोर मार्ग, फव्वारा चौक, घंटाघर होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यहां पर शहीद सेनानियों को वंदन करने के साथ  माधुरी चौरसिया, दिलीप चौधरी, नंदू सर्राफ द्वारा नीमच शहर की जनता को नव वर्ष की बधाई देते हुए उद्बोधन दिया गया। 

बताते चलें कि शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा लगातार पिछले 30 वर्षों से योग प्रशिक्षण का कार्य अंजाम दिया जा रहा है। लोगों को योगा कराया जाता है।जिसमें करीब 60 सदस्य शामिल है। आज निकली वाहन रैली का उद्देश्य नव वर्ष के अवसर पर लोगों को स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूक करना था।शुभ प्रभात योग मित्र मंडल के सदस्य अपने वाहनों पर स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूक करने के स्टीकर वाहनों पर चस्पा किए हुए चल रहे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE