BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2023, 6:52 pm
KHABAR : महर्षि गौतम जयंती हर्षाेल्लास से मनाते हुए गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, प्रतिभावान छात्र-छात्राओ को किया सम्मानित, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। भारतीय नव वर्ष ओर महर्षी गौतम जयंती के पावन अवसर पर स्थानीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज ने नगर मे भव्य शौभा यात्रा निकालकर पुरे नगर मे धर्ममय वातावरण निर्मित किया। गौतम जयंती के कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कमल शर्मा ने बताया की गौतम जयंती को लेकर समाज जनो मे अपार उत्साह का वातावरण है। समाज के गौतम नव युवक मंडल के युवाओ ने नव वर्ष ओर गौतम जयंती की पूर्व संध्या पर नगर मे वाहन रैली निकालकर धर्म संदेश दिया वही महिला मंडल की बहनो और मातृशक्ति ने रात्री मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया।
 वही गौतम जयंती को प्रातःकाल प्रभात फेरी निकाली गई और 8 बजे  चारभुजा नाथ मंदिर पर हवन पूजन किया गया उसके पश्चात दोपहर 3 बजे चारभुजानाथ मंदिर से भव्य शौभा यात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्ग चौधरी मोहल्ला अहिंसा पथ बापू बाजार विवेकानंद बाजार पुराने बस स्टैंड होते हुए गौतमालय भवन पहुंची। शौभा यात्रा के दौरान महिलाएं एवं युवतिया ढ़ोल और भजनो की धुन पर नाचते हुए अपने आराध्य महर्षि गौतम की जयंती को हर्षाेल्लास के साथ मनाया।
 शौभा यात्रा के पश्चात गौतमालय भवन पर वरिष्ट जनो की उपस्थिती मे समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओ को सम्मानित किया गया इस अवसर पर गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव बाबुलाल शर्मा, महासभा के जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा, नगर अध्यक्ष कमल शर्मा ,कोषाध्यक्ष रवि बिल्लू, सचिव निशान्त जोशी वरिष्ट कैलाश जोशी एडवोकेट ओंकारलाल शर्मा ,प्रकाश चन्द्र शर्मा, रामस्वरूप शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे। सम्मान समारोह के पश्चात समाज जनो का स्नेह भोज आयोजित हुआ। सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जोशी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE