मंदसौर। श्री तलाई वाले बालाजी मंदिर मंदसौर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री राम जन्मोत्सव पर्व श्री राम नवमी पूर्ण भक्ति एवं श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सामूहिक आराधना के क्रम में विभिन्न आयोजन होंगे।
श्री तलाई वाले बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि 30 मार्च गुरुवार को श्री राम नवमी पर्व पर सामूहिक आराधना का आयोजन किया जाएगा।
इस क्रम में प्रातः 11.15 बजे भगवान श्रीराम का पंचामृत अभिषेक कर पूजा की जाएगी। ठीक अपराह्न 12.00 बजे श्री राम जन्मोत्सव महाआरती होगी। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण होगा। सायं काल 6.00 बजे सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।
श्री तलाई वाले बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा समस्त बालाजी भक्तों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया गया है कि श्री राम जन्मोत्सव श्री राम नवमी पर्व पर सामूहिक आराधना के क्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।