कंजार्डा। चैत्र सुदी एकम हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के उपलक्ष पर हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में चौकड़ी से कंजार्डा तक वाहन रैली निकाली गई। चौकड़ी से प्रारंभ हुई इस रैली में युवा हाथों में भगवा ध्वज लेकर डीजे के साथ भव्य वाहन रेली निकाली।
दो पहिया वाहन रेली चौकड़ी से प्रारंभ हुई जो गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई कंजार्डा पहुंची। कंजार्डा में भी मुख्य मार्गो से होती हुई वाहन रैली भगवान चारभुजा की मंदिर पहुंची। जहां भगवान चारभुजा का पुष्प गुलाल से पूजन किया गया।