मनासा। सरस्वती शिशु मंदिर दुधलाई में कक्षा अष्टम के भैया-बहनो का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। विद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राहुल पाटीदार भमेसर, राजाराम मेघवाल वरिष्ठ अध्यापक रामपुरा, दीपक पाटीदार रामपुरा, कार्यक्रम की अध्यक्षता अमृतराम धनगर द्वारा की गई।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथि परिचय प्रधानाचार्य द्वारा कराया गया एवं मंचासीन अतिथियों का स्वागत संयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया। दीक्षांत समारोह में राहुल पाटीदार द्वारा कक्षा अष्टम के भैया-बहनों को डॉक्युमेंट फाइल अपनी ओर से भेंट की गई। साथ ही कक्षा अष्टम के भैया-बहिनों द्वारा विद्यालय को एक छत पंखा भेंट किया गया। पाटीदार द्वारा सभी भैया बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर राजाराम द्वारा भैया-बहनों को उत्कृष्ट परिणाम आये उसके लिए सतत अध्ययन करे, साथ ही खूब पढ़ाई लिखाई कर अपने परिवार का अपने गांव का अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। सभी भैया-बहनों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विगत 7 वर्षों से सेवा देने वाली विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या बहन सरिता परमार दीदी को विदाई दी गई।
कार्यक्रम में संयोजक मंडल आचार्य परिवार और भैया बहनों विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था प्रधानाचार्य महेश खिंची द्वारा किया गया एवं आभार विद्यालय के आचार्य मनोज आर्य द्वारा व्यक्त किया गया