सरवानिया महाराज। नगर में एक बार फिर मेघों ने राग बारिश गाया है। शाम ढलते ढलते पहले तो बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। गरज और चमक के बीच बारिश होती रही। बारिश के इस तरह आने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहीं फसलें कटी हुई खेतों में पड़ी है तो कहीं खड़ी फसलें खराब हो रही हैं। बारिश के कारण सड़कों पर पानी बह निकला। बारिश के कारण अन्नदाता के माथे पर फिर चिंता की लकीरें तन गई है। कृषक दिन रात एक कर जैसे तैसे पकी हुई फसलों को खेत से घर लाने में लगे हैं ऐसे में बारिश का रह रह कर आना परेशान करने वाली स्थिति बना रहा है। करीब पन्द्रह मीनट से बारिश हुई। अचानक बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया।