नीमच। प्रतिवर्ष दशहरा मैदान पर आयोजित होने वाला गणगौर मेला, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण इस वर्ष 24 मार्च शुक्रवार को मिडिल स्कूल ग्राउंड जैन भवन के पास आयोजित किया जाएगा। गणगौर माता का चल समारोह नृसिंह मंदिर से सायं काल 5 बजे प्रारंभ होगा। सभी धर्मावलंबी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर आयोजन को सफल बनाएं।