नीमच। सामाजिक एकता के बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है। समाज के निराश्रित और विधवा महिलाओं के उत्थान के लिए सभी को मिलकर कार्य योजना बनाकर सहयोग करना होगा, तभी समाज विकास कर सकेगा। समाज के निर्धन वर्ग की महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए कुटीर उद्योग सिलाई उद्योग उद्योग स्थापना में शासन की योजनाओं का लाभ लेकर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना होगा तभी समाज का विकास हो सकता है।
यह बात अखिल भारतीय जैन साजनान फेडरेशन के अध्यक्ष प्रकाश भटेवरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री ओसवाल साजनान लोढे़ साथ परमार्थिक ट्रस्ट नीमच के तत्वावधान में मगनलाल रतन देवी मांगलिक भवन गांधी वाटिका के पास नीमच में 22 मार्च बुधवार सुबह 10बजे आयोजित साधारण सभा एवं मिलन समारोह में उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज विकास के लिए समन्वय एवं समर्पण की आवश्यकता है। अध्यक्ष पारस नागौरी ने कहा कि संगठन विविध सेवा प्रकल्प संचालित कर रहा है ।अल्पसंख्यक से संबंधित सरकार द्वारा ने कार्य योजना संचालित की जा रही है ।शिक्षा अध्ययन के लिए विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति रोजगार के लिए उद्योग शिक्षा के लिए ऋण आदि की योजनाएं संचालित है ।सभी समाज जन योजनाओं का लाभ लेकर समाज विकास में सहभागी बने।ओसवाल साजनान साथ समाज की डायरेक्टरी का प्रकाशन कार्य प्रगति पर है समाज के व्हाट्सएप ग्रुप पर डायरेक्टरी का पीडीएफ डाला गया है यदि उसमें किसी को करेक्शन करवाना हो तो जोड़ना या कम करवाना हो तो नया परिवार समावेश करवाना हो तो संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क करें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय जैन साधना फेडरेशन के चेयरमैन यशवंत जैन ने कहा कि सभी गजपंथ वर्ग संगठित होकर समर्पण भाव से अमित कार्य योजना पर कार्य करें तो समाज का विकास हो सकता है।
मंदसौर अध्यक्ष सुरेंद्र नलवाया फेडरेशन महासचिव पारस लसोड और चित्तौड़गढ़ लोढे़ साथ समाज के आनंदीलाल नागोरी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के लाभार्थी जयंतीलाल हजारीमल पिपलिया थे। कार्यक्रम का शुभारंभ 22 मार्च महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा बुधवार चौत्र शुक्ला 1 को सुबह साधारण सभा में पारिवारिक मिलन समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर साधुमार्गी जैन समाज के शौकीन लाल मुणेत, जैन श्वेतांबर भीडरभंजन पारसनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल नागौरी ,श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ अध्यक्ष अजीत बम,पूर्व विधायक स्वर्गीय कन्हेयालाल डूंगरवाल के सुपोत्र अप्रवासी भारतीय दुबई निवासी इंजीनियर हर्ष वर्धन डूंगरवाल, कार्यक्रम के धर्म लाभार्थी प्रभा जयंतीलाल पितलिया, आदि का शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन एडवोकेट सुरेंद्र पटवा ने किया।
श्री ओसवाल साधना लोढे साथ परमार्थिक ट्रस्ट नीमच के संरक्षक संपत लाल पटवा अध्यक्ष पारसमल नागोरी,उपाध्यक्ष सागरमल सहलोत ,पारस सोनी कोलकाता वाले ,पारस पटवा, कन्हेयालाल कांठेड़ ,महामंत्री सुनील मेहता ,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पटवा एडवोकेट,सहसचिव मनीष पटवा ,प्रवक्ता दिनेश नलवाया, कार्यकारिणी सदस्य नाथूलाल कांठेड़ ,राजेंद्र जारौली, बलवंत सिंह मेहता, दशरथ कोठारी, विमल मोगरा, विमल कोठारी, जीवन पामेचा, विनोद राणावत, अशोक मुनेंत, जिनेंद्र मेहता, अनंत पटवा, अजीत नाहर ,धीरज भामावत, निर्मल पितलिया, राजेंद्र बंबोरिया ,शेखर बम संजय कच्छारा, सुनील नलवाया, जुबिन मुणेत,विपिन कांठेड, मनीष नागोरी आदि उपस्थित थे। शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। जूही लसोड और श्रुति पटवा ने स्वागत गीत नृत्य के साथ प्रस्तुत किया विनीता कांठेड़ सुनीता कांठेड़ सुधा मोगरा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया मिस्टी मेहता प्रेशा बम ने जिन शासन की आराधना पर आधारित प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संगीता जारोली ने किया आभार सह सचिव मनीष पटवा ने व्यक्त किया।