BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2023, 2:48 pm
KHABAR : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष पर नगर में निकाली भगवा वाहन रैली, हुआ भव्य स्वागत, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मनासा द्वारा नगर में भव्य भगवा वाहन रैली निकालकर नगर वासियों को बधाई दी। 

बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर वासियों ने बढ़ चढ़कर वाहन रैली में सहभागिता की व जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। वाहन रैली का शुभारंभ बालाजी मंदिर भाटखेड़ी नाके पर बालाजी की पूजा अर्चना कर शुरुआत की जो की नगर के प्रमुख मार्ग शिवाजी चौराहा, कुशवाह मोहल्ला, रामपुरा नाका, सदर बाजार, विजय स्तंभ, जूना साथ, इमली बाग होते हुए रानी लक्ष्मी बाई चौराहा पर भारत माता की आरती के बाद समापन हुआ। 

गुड़ी पड़वा पर सुबह से घरों में रांगोली बनाकर, नीम मिश्री बांटकर, घरों पर भगवा ध्वज लगाकर, धूमधाम से नववर्ष का स्वागत किया और बधाइयां दी। साथ ही शाम मनासा प्रखंड के ग्रामीण में जगह-जगह भारत माता की आरती की और घरों में दीपक लगाएं और नगर में विशाल वाहन रैली निकालकर बधाई दी। 
वाहन रैली का आभार प्रखंड सहसंयोजक सर्वेश झंवर ने माना। 

इस अवसर पर बजरंग दल प्रांत विद्यार्थी प्रमुख प्रेम कुशवाह, विभाग धर्मायात्रा प्रमुख गोपाल सोनी, जिला सहमंत्री समरथ बागवान, अर्जुन यजुर्वेदी, मंगलसिंह देवड़ा, राहुल कुशवाह, लक्की शर्मा, चिंटू आदिवाल, महेश कहार, गोलू राठौर, युवराज राठौर, आर के प्रजापत, लोकेश कुशवाह सहित प्रखंड व नगर टोली के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE