नीमच। माहेश्वरी समाज समिति नीमच के सचिव नवीन गट्टानी की बेटी निशिता गट्टानी ने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी, बडौदा से एमएससी मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। निशिता कान्वेंट स्कूल नीमच की छात्रा रहते हुए शुरुआत से ही मेधावी रही। वर्तमान में निशिता जापान में बायो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इंटर्नशिप कर रही है।