BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2023, 3:23 pm
BIG NEWS : जिले का ग्राम राजपुरिया और खेत में खड़ी फसल, जब अचानक हुआ ये हादसा तो मौके पर मच गई अफरा तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ा ये सरकारी वाहन, किसान के अरमान पर फिरा पानी, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े मोहन नागदा की खबर  

Share On:-

नीमच। जिले के निकटवर्ती गांव राजपुरिया में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से लगभग 3 बीघा भूमि में फसल राख हो गई। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार को बिजली के तार में स्पार्किंग होने के कारण खेत में आग लग गई। पहले तो लोगों ने खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग को बढ़ता देख लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। फायर ऑफिसर ने सूचना मिलते ही विभाग की एक टीम मौके पर भेजी। दमकल विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर तुरंत मोर्चा संभाला और आसपास के खेतों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। लेकिन तब तक करीब 3-4 बीघा भूमि पर तैयार गेंहूँ की फसल जलकर राख हो चुकी थी। राजपुरिया के किसान राधेश्याम उपाध्याय कि महीनों की मेहनत पल भर में स्वाहा हो गई। 

पहले आसमानी आफत लगातार बारिश के कारण किसान परेशान था और अब शॉर्ट सर्किट से किसान की मेहनत पल भर में यूं चौपट हो गई। जानकारी के अनुसार किसान द्वारा कई बार खेत के ऊपर झूलते तारों को लेकर संबंधित लाइनमैन को शॉर्ट सर्किट की संभावनाओं के बारे में बताया लेकिन विभाग द्वारा इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके फलस्वरूप आज किसान के मुंह का निवाला छीन गया। यह तो गनीमत रही फायर ब्रिगेड की जो समय पर पहुंच गई अन्यथा और भी कई किसानों की फसलें बर्बाद हो सकती थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE