मनासा। हिन्दू जागरण मंच के द्वारा वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में मनासा नगर के बद्रीविशाल मंदिर पर भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। जिसमे हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आरती में उपस्थित हिन्दू जागरण मंच जिला सह संयोजक मंगल ग्वाला, जिला विधि प्रमुख शशिकांत शर्मा, नगर सयोंजक वीरेंद्र सोनी, सह संयोजक अक्षय बैरागी, राहुल द्विवेदी, कार्यकारिणी सदस्य, प्रेमसागर सोलंकी, बबलु कामदार, मुकेश पुरोहित, रवि ग्वाला, विनोद ग्वाला, शैतान खटाना, मंगेश कानुड़ा, जुगनू पंडित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।