BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2023, 6:11 pm
BIG NEWS : अफीम किसानों का सम्मेलन संपन्न, समस्याओं और मांगों पर हुई विस्तृत चर्चा, नीमच में होगा बड़ा आयोजन, पीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के अफीम किसान संगठन के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता आज दिनांक 23 मार्च को स्थानीय गांधी वाटिका नीमच पर उपस्थित हुए। सम्मेलन ने अफीम की खेती करने वाले किसानों की समस्याओं और मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की और विस्तृत चर्चा के पश्चात कई निर्णय लिए गए। 

बैठक में तय किया गया कि सभी अफीम किसान संगठन संयुक्त अफीम किसान मोर्चा के नाम से अब सरकार के समक्ष अथवा अन्य उचित मंच पर अपनी मांगों और समस्याओं को रखेंगे। इस संबंध में प्रस्ताव संयोजक मंडल के सदस्य शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने रखा तथा उपस्थित समस्त संगठनों के किसानों ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की। सम्मेलन की शुरुआत के पहले अमर शहीद कामरेड भगत सिंह, कामरेड सुखदेव कामरेड, कामरेड राजगुरु, कामरेड हेमू कालानी, कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत, कामरेड अवतार सिंह पाश का स्मरण किया गया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी नरसिंह दास बैरागी, भोपाल सिंह चौहान, मांगीलाल मेघवाल, प्रकाश कुमावत, संतोष अहीर, रामचंद्र डांगी सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी, मालवा अफीम किसान संगठन के अमृत राम पाटीदार, दिलीप पाटीदार, योगेंद्र जोशी, महेश व्यास, खूबचंद शर्मा, बंशीलाल पाटीदार पूर्व मंडी अध्यक्ष पिपलिया मंडी, मध्यप्रदेश अफीम किसान सभा के रामलाल पाटीदार, गुणवंत शर्मा, मोइनुद्दीन, कालूराम, सहित सम्मेलन में सैकड़ो किसान साथी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश अफीम किसान यूनियन के बृजेश सिंह यादव ने टेलीफोन पर अपनी सहमति जताई। 

सम्मेलन में अफीम प्रोसेसिंग निजी हाथों में ना देने, डोडा चूरा खरीदने एवं झूठे केस में फंसाने, अफीम नीति बनाते वक्त किसान प्रतिनिधियों की उपस्थिति, 1997-98 किसानों में काटे गए अफीम किसानों के पट्टे पुनः देने, सीपीएस पद्धति से खेती करने पर पुनर्विचार एवं लिखित में खेती का निजीकरण न करने, ओलावृष्टि एवं बारिश से अफीम की फसल को हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने संबंधी सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए। 
इस अवसर पर अफीम किसानों की मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम नायब तहसीलदार किरण पटवा को सौंपा गया।

सम्मेलन में तय किया गया कि शीघ्र ही 1 माह के भीतर अफीम की खेती करने वाले किसानों का बड़ा जमावड़ा नीमच में ही किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। 

इस अवसर पर सुनील शर्मा, गोपाल टाइगर, भंवरसिंह गौड़, शंभूलाल पाटीदार, गोविंद पाटीदार, मुकेश भदोरिया, नितेश यादव, यश हिंगोनिया, साहिल शेख सहित कई साथी मौजूद थे। अफीम किसान सम्मेलन में अफीम किसानों की मांगों को वहां उपस्थित आंगनवाड़ी उस कार्यकर्ता और सहायिका ने भी अपना समर्थन दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE