सिंगोली। नवरात्रि पर्व शुरु होते ही सभी मातारानी के मन्दिरों पर भक्तों की आवाजाही निरंतर बड़ रही है व भक्त माता रानी के दर्शन, आरती, पूजा के लिए सुबह शाम मंदिरों में पहुंच रहे हैं। सिंगोली नगर में भी प्राचीन बिजासण माता मंदिर है जो सिंगोली वार्ड 1 एवं धनगांव पंचायत के बीच स्थित है। लेकिन इस मंदिर पर पहुंचने वाला मार्ग वर्षों से जीर्ण शीर्ण होकर गढ्ढो और पत्थरो से भरा होकर कच्ची सड़क जैसा बना है। प्रकाश व्यवस्था के समुचित पोल ना होने से यहाँ दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तो महिलाओं पुरुषो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में तो इस मार्ग पर यह समस्या और गम्भीर हो जाती है और भक्तों को कीचड़, पत्थर, गढ्ढो से भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उक्त मार्ग पर पक्की सड़क बनाने की मांग वर्षों से हो रही है लेकिन इस और किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा कोई सकारात्मक पहल अब तक तो नहीं हुई है। माँ बिजासण माता मंदिर भक्तों द्वारा इस मंदिर के प्राचीन महत्व एवं चमत्कार एवं भक्तों की आस्था का केन्द्र होने से उक्त मार्ग पर पक्की सड़क निर्माण की अपील की है। आपको बता दे कि यही मार्ग विरेंद्र कुमार सकलेचा शासकीय महाविद्यालय भी जाता है जिस पर कालेज स्टाफ सहित छात्र छात्राओं का आना जाना भी निरंतर बना रहता है।