नीमच। पूर्णाहुति आयोजन 31वें सुंदरकांड (2दिवसीय) आयोजन हेतु आमंत्रित की जा रही 131 हनुमान मंदिर की धर्म ध्वजाओं के क्रम में मंदिरों की नगरी जीरन में 25 मार्च शनिवार को भव्य ध्वजा यात्रा का आयोजन होगा।
सर्व समाज जन कल्याण एवं कोरोना से रक्षार्थ 31 सुंदरकांड, ध्वजा पूजन एवं भारत माता आरती के लिए संकल्पित पंडित शैलेष जोशी ने बताया कि 25 मार्च शनिवार को जीरन स्थित श्री बाला हनुमान मंदिर पर शाम 5 बजे जीरन नगर के बाग वाले बालाजी मंदिर,श्री विजय हनुमान मंदिर मालियों की बावड़ी, श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर कल्याणपुरा,खाकी बंगला बालाजी मंदिर, किलेश्वर हनुमान मंदिर, बड़ा देवरा बालाजी मंदिर,पंचमुखी बालाजी बीस भुजा माताजी मंदिर,छोटा देवरा बालाजी मंदिर,टेकरी वाले बालाजी मंदिर,जलेश्वर बालाजी मंदिर सहित जीरन ग्रामीण क्षेत्र से फोफलीया, हरवार, उगरान, परासली, कुचड़ोद, छाछखेड़ी,नयाखेड़ा,धोकलखेड़ा,सकरानी,अरनिया चुंडावत,बांसखेड़ी, तालखेड़ा, बांसखेड़ा,आंकली, हरकियाखल, कोटड़ी,बरखेड़ा गुर्जर, पीराना,सोकड़ी, बमोरा,बमोरी,ग्वाल तालाब,दलपत पूरा,अघोरिया एवम पावटी के सभी हनुमान मंदिरों मंदिरों की धर्म ध्वजाएं बालाजी भक्तों के साथ भक्तिभाव से पहुंचेगी। तत्पश्चात सभी धर्म ध्वजाओं का उपस्थित समाज प्रमुखों द्वारा विधि विधान से पूजन किया जाएगा सभी धर्म ध्वजाएं धूमधाम से जीरन नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। यह भव्य ध्वजा यात्रा पुनः बाला हनुमान मंदिर पहुंचेगी जहां सभी हनुमान भक्तों द्वारा सर्व कल्याण के लिए साथ बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर हनुमान जी महाराज एवं भारत माता की महाआरती का आयोजन किया जाएगा।