BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2023, 5:38 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निकुंभ थाना पुलिस और तेज रफ्तार डस्टर कार, जैसे ही दिखी खाकी की नाकाबंदी तो चालक ने दौड़ाया वाहन, फिर जब अधिकारियों ने ली तलाशी तो हुआ इस बड़ी तस्करी का खुलासा, जानिये बोरियों में भरकर ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निकुम्भ पुलिस थाना ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक डस्टर कार से 1 क्विंटल 21 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तस्करी में शामिल साथी को नामजद किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यतं ने बताया कि शनिवार को थानाधिकारी निकुम्भ यशवंत सोलंकी (उ.नि.) द्वारा मय जाब्ता कानि प्रमोद, विकास, सुरेश, नरेन्द्र, बिरमाराम, प्रकाशचन्द्र के साथ तेजपुरा गांव के पास नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान निम्बाहेड़ा की तरफ से तेजपुरा की ढाणी होते हुए एक डस्टर कार आयी। जिसके चालक व उसके साथी द्वारा अपनी कार को पुलिस नाकाबंदी देखकर भगा कर ले जाने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस जाब्ता द्वारा नाकाबंदी हेतु लगाये गये बेरिकेड्स को आडे़ देकर कार को घेरा देकर रोका जिस पर कार चालक का साथी कार से उतर कर जंगल में भाग गया एवं चालक को यथास्थिति बैठे रहने की हिदायत की गयी। उक्त कार चालक एवं उसके साथी की गतिविधि संदिग्ध होने एवं उनके कब्जे शुदा कार में कोई अवैध वस्तु होने की संभावना होने से कार की नियमानुसार तलाशी ली गयी तो कार में प्लास्टीक के कट्टो व टाट की बोरियो में 121 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा होना पाया। जिसकी कीमत करीब पौने पांच लाख रुपये आंकी गई है। जिनको नियमानुसार जब्त कर सिमेन्ट फैक्ट्री, बजाज नगर थाना ढबोक जिला उदयपुर निवासी 25 वर्षीय कमल सिंह पुत्र देवीसिंह राणावत को गिरफ्तार किया गया। चालक ने अपने साथी का नाम ढिमड़ा थाना डबोक जिला उदयपुर निवासी रमेश पुत्र गंगाराम डांगी होना बताया । पुलिस थाना निकुम्भ पर एन डी पी एस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी से उसके सहयोगियों एवं अवैध अफीम के आपूर्तिकर्ता एवं खरीददारों के संबंध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE