BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2023, 8:09 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारिता संघ लिमिटेड का विशाल दुग्ध दिवस आयोजित, सहकारिता मंत्री आंजना ने कहा- किसानों की उन्नति के बिना देश की उन्नति नहीं हो सकती, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारिता संघ ली की दसवीं वार्षिक आम सभा व दुग्ध दिवस मंगलवार को सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य एवं राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सभा में पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। सभा में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि किसानों की उन्नति के बिना देश की उन्नति नहीं हो सकती हैं। सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ डेयरी में पाउडर बनाने का प्लांट लगाया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने बजट में सभी मांगों को पूरा किया हैं। मुख्यमंत्री जी ने बजट में निंबाहेड़ा - मंगलवाड़ फोरलेन बनाने की घोषणा की हैं। चिरंजीवी योजना में 25 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। उपभोक्ताओं के बिजली बिल लगभग नगण्य हो गए हैं।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री जाड़ावत ने कहा कि डेयरी के व्यवसाय में माताओं बहनों का बहुत बड़ा योगदान है। सरकार ने कर्ज माफी कर किसानों को करोड़ों रुपयों का लाभ पहुंचाया है। इसके अलावा सरकार ने कृषि के बिल माफ कर तथा दूध पर बोनस देकर किसानों को बहुत बड़ा संबल प्रदान किया है। जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने कहा कि आमजन को शुद्ध दूध उपलब्ध करवाने में डेयरी का बहुत बड़ा योगदान है। डेयरी से संबंधित मांगों पर प्रशासन सकारात्मकता के साथ काम करेगा। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने डेयरी परिसर में पुलिस चौकी बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर डेयरी संघ के अध्यक्ष बद्रीलाल जगपुरा ने डेयरी के कार्यों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर कपासन प्रधान भेरूलाल चौधरी, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, निंबाहेड़ा सभापति सुभाष शारदा सहित जनप्रतिनिधि, डेयरी संघ के पदाधिकारी तथा पशुपालक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE