BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 11:18 am
TOP NEWS: वॉईस ऑफ एमपी पर पढ़ें 9 बजे पहले की टॉप बड़ी खबरें, रिश्वतखोर उपयंत्री को 4 साल की जेल 50 हजार जुर्माना, 7 साल में आया फैसला, पढें एक क्लिक में    

Share On:-

मंदसौर। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा ने की 2 जुलाई 2016 को फरियादी वीरम सिंह तोमर ने लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने सीतामऊ जनपद क्षेत्र के बेटीखेडी से सुल्तानिया तक सड़क निर्माण कार्य का ठेका पुल पुलियाओं सहित 51.22 लाख रूपए में अनुबंध किया था। क्षेत्र के उपयंत्री पी.के. कोल्हे साइट पर आते थे। सड़क निर्माण का बिल पास करवाने के लिए उपयंत्री पी.के .कोल्हे ने ठेकेदार रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद उपयंत्री ने 14 लाख 13 हजार का बिल पास करवाया था इसका कमीशन उपयंत्री ने 2 लाख रुपए मांगे थे।

 न्यायाधीश किशोर कुमार गहलोत की कोर्ट ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उपयंत्री प्रदीप कोल्हे को रिश्वत लेने के आरोप में दोषी पाते हुए 4 साल की जैल और 50 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है।

उन्होंने कमीशन के रुपए एसडीओ सीतामऊ को भी बाटने की कहते हए कहा कि आगे भी कमीशन देते रहेंगे तो कोई परेशानी नहीं आएगी। इसकी शिकायत ठेकेदार ने लोकायुक्त उज्जैन से की थी। 4 जुलाई 2016 को आरोपी उपयंत्री ने 1 लाख रूपये लेकर घर बुलाया था। फरियादी 50 हजार लेकर गया था जिसे आरोपी प्रदीप कोल्हे ने बेड शीट के नीचे छुपाए इसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने उपयंत्री को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। हाथ धुलाने पर नोट पर लगे केमिकल से आरोपी के हाथ गुलाबी हो गए।

प्रकरण की विवेचना के बाद अभियोग पत्र कोर्ट में पेश किया था। 7 साल चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने उपयंत्री को दोषी पाते हुए सजा और जुर्माना सुनाया है। प्रकरण में अभियोजन का सफल संचालन उप संचालक अभियोजन एस.के.जैन द्वारा किया गया।

----------------------

सिंगोली। तहसील क्षेत्र के रतनगढ़ बाईपास मोड़िया महादेव मार्ग पर बुधवार अल सुबह एक बार फिर जाम लग गया। यह जाम घाट में डीजे वाहन के पलटने से लगा, ऐसे में घंटों इंतजार के बाद सुबह करीब 10 बजे जेसीबी मशीन से वाहन को हटाकर मार्ग खोला गया।
बता दें कि रतनगढ़ घाट सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते करीब साढ़े तीन माह पूर्व मार्ग को डायवर्ट किया गया था। फिलहाल मोडिया महादेव घाट मार्ग को बाईपास के रूप में उपयोग किया जा रहा है। हालांकि तीव्र ढलान और खतरनाक मोड़ के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही नहीं होती है।
बावजूद हल्के और छोटे लोडिंग वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं जो अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में यह मार्ग घंटो बाधित रहता है। 
बुधवार सुबह करीब 5 बजे उक्त डीजे वाहन तीव्र ढलान में अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिससे घाट में करीब 5 घंटे तक जाम लगा रहा। सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन ने वाहन को हटाया तब मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE