BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2023, 5:00 pm
BIG NEWS : शिकंजे में भू-माफिया, मद्दा फिर गिरफ्तार, 4.89 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, संस्था कल्पतरु व जयहिंद के खातों से मद्दा को मिले थे रुपए, 11 लोगों को भी बनाया आरोपी, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। कुख्यात भू-माफिया दीपक मद्दा उर्फ दीपक जैन उर्फ दीपक सिसोदिया के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने 4.89 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज किया है। इस केस में मद्दा के साथ 1 महिला सहित 11 लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। बताते हैं कि प्रकरण की शिकायत सहकारिता विभाग में हुई थी, उसी में जांच पूरी होने के बाद क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। चर्चा तो यह भी है कि लंबे समय बाद पुलिस व प्रशासन के शिकंजे में आए मद्दा को घेरने के लिए कई बिल्डर्स सक्रिय हो गए हैं। वे प्रशासन के साथ मिलकर उसकी पोल उजागर कर उसे फिर से जेल भिजवाने की तैयारी में लगे हुए हैं।

क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि जमीन खरीदी में धोखाधड़ी के साथ फर्जीवाड़े करने वाले भू-माफिया दीपक मद्दा के खिलाफ यह आठवीं एफआईआर दर्ज की गई है। इसके खिलाफ आरोप है कि इसने कल्पतरु गृह निर्माण सहकारी संस्था के पदाधिकारियों के साथ मिलकर चार करोड़ 89 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोपी को सोमवार को खजराना पुलिस ने अपने यहां चल रहे पुराने छह प्रकरणों में पूछताछ और बयान देने के लिए नोटिस देकर बुलाया था। इसी दौरान सहकारिता विभाग के ऑडिटर सुरेश भंडारी द्वारा की गई जांच के बाद भू-माफिया दीपक मद्दा पर क्राइम ब्रांच थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया, उसे खजराना थाने में बयान देने के दौरान ही क्राइम ब्रांच उठा लाई। इस घोटाले की जांच में एक विशेष टीम लगाई है। मद्दा को मंगलवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि मद्दा रासुका मामले में 27 मार्च को ही जेल से छूटा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE