BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2023, 12:11 pm
KHABAR : कांग्रेसी नेता जौरा विधान सभा में आने वाली तीन ब्लॉक अध्यक्षों की सीटो पर नव नियुक्त बनाये गए अध्यक्षों की नियुक्ति से नाराज़, कांग्रेस विधान सभा चुनाव से पहले ही बिखरती नज़र आ रही, पढ़े देवेंद्र सिंह राजपूत की खबर 

Share On:-

मुरैना। एमपी में आगामी विधान सभा चुनाव नज़दीक होना है ! कांग्रेस अपने बीस साल के वनवास को ख़त्म कर सत्ता में वापसी करना चाहती है उससे पूर्व ही ग्वालियर चंबल अंचल के क़द्दावर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वृंदावन सिंह सिकरवार के बाग़ी तेवर नज़र आ रहे है ! कांग्रेसी नेता जौरा विधान सभा में आने वाली तीन ब्लॉक अध्यक्षों की सीटो पर नव नियुक्त बनाये गए अध्यक्षों की नियुक्ति से नाराज़ है ! उनका आरोप ही कि सभी नियुक्तियाँ ग़लत तरीक़े से हुई है नियुक्ति करते समय सामाजिक समीकरणों का ध्यान नहीं रखा गया है ! कांग्रेसी नेता ने इसके लिए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नेता संजय भसानी, राजकुमार पटेल, प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर की भूमिका संदिग्ध बताई है ! उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संजय भासानी सीएम शिवराज सिंह के साले है !

कांग्रेस विधान सभा चुनाव से पहले ही बिखरती नज़र आ रही है ! पहले उपचुनाव में फिर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता वृंदावन सिंह सिकरवार ने पत्रकार से चर्चा करते हुये बताया कि जौरा विधान सभा के पहाड़गढ़ ब्लॉक में अभी हाल ही में विनोद दुवे को अध्यक्ष बनाया गया है जोकि हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में आया है इससे पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है ! वही जौरा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सिकरवार को बनाया गया है जोकि उस ब्लॉक का रहने वाला नहीं है ! पहाड़गड ब्लॉक का रहने वाला है ! संदिग्ध भूमिका वाले कांग्रेसी नेताओ ने अध्यक्ष की नियुक्ति करते समय दस्तावेजो को ठीक से नहीं जाँचा ! और सभी सिफ़ारिसी अध्यक्ष बनाये गये है ! 


वरिष्ठ कांग्रेस नेता वृंदावन सिंह ने बग़ावती तेवर दिखाते हुये कहा कि अगर इन नियुक्तियों में बदलाव नहीं किया गया तो वह जौरा कांग्रेस कार्यालय के सामने गांधीवादी तरीक़े से धरना देंगे और फिर भी न्याय नहीं मिला तो अंचल में कांग्रेस को आगामी चुनाव में नुक़सान उठाना होगा !
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE