BREAKING NEWS
SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2023, 8:04 pm
REPORT : अनुसूचित जाति विभाग जिला कांग्रेस ने बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में किया गोष्ठी और वरिष्ठ नागरिक व मेधवाी छात्रों का सम्मान, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। अनुसूचित जाति विभाग जिला कांग्रेस द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गोष्ठी और वरिष्ठ नागरिक व मेघावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नीमच सिटी के वार्ड नंबर 5 यादव मंडी‌ में आयोजित इस गरिमामय समारोह में जिला कांग्रेस एवं ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि बाबा साहब के संघर्ष की वजह से आज दलित और पिछड़ा वर्ग लगातार शिक्षा की ओर अग्रसर होकर बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है।वे सर्व समाज के मसीहा थे। समरसता के सबसे बड़े पैरोकार थे। समाज और देश के विकास में योगदान देते हुए योजना आयोग और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। अमेरिका ने डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में कहा कि यदि वे अमेरिका में जन्मे होते तो हमारे देश के सूर्य होते। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित भारत के संविधान को श्रेष्ठतम बताते हुए अफ्रीका का कहना है यदि भारत से कुछ हासिल करना है, तो‌ भारत का संविधान लो। पाकिस्तान कहता है कि यदि भीमराव अंबेडकर हमारे देश में होते तो इतनी कट्टरता नहीं पनपती। कोलंबिया यूनिवर्सिटी इस बात पर नाज़ करता है कि उनके यहां डॉक्टर अंबेडकर ने छात्र जीवन में पढ़ाई की।

इस अवसर पर दलित समाज के वरिष्ठ नागरिकों और 9 से 12 तक के मेघावी छात्रों को वरीयता सूची के आधार पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, अनुसूचित जाति विभाग के जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश वीरवाल, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मधु बंसल, तरुण बाहेती, मुकेश कालरा, रमेश कदम, बलवंत यादव, नाथू सिह, बृजेश मित्तल, ओम शर्मा भारत अहीर मुकेश पोरवाल, विशाल यादव, बड़ी संख्या में वार्डवासी और कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोहर अंब और बबली तंवर ने किया। आभार महेश वीरवाल ने प्रकट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE