BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2023, 11:09 am
BIG NEWS : स्वरूपगंज-पालनपुर रोड और मंदसौर के युवक, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब नाकाबंदी कर रोका ट्रक और ली तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए नमक की आड़ में इतनी बड़ी मात्रा में क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े खबर

Share On:-

सिरोही। ममता गुप्ता जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व योगेश कुमार शर्मा वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकट सुपरविजन में सुरेश चौधरी थानाधिकारी पुलिस थाना रीको आबुरोड़ मय टीम द्वारा दौराने नाकाबन्दी गुजरात राज्य में अवैध डोडा पोस्त की तस्करी हेतु जा रहे एक ट्रक से भारी मात्रा में कुल 34.83 क्विंटल डोडा-पोस्त जब्त कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 अप्रैल 2023 को सुरेश चौधरी थानाधिकारी पुलिस थाना रिक्को आबूरोड को जरिए मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक नं आरजे 28 जीए 1329 जिसके साई बॉडी पर अमर ज्योति रोड लाईन्स व आगे मैन ग्लास पर मीणा लिखा हुआ है। जिसमें अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ है जो ट्रक स्वरूपगंज से पालनपुर की तरफ जाने वाली है जिसे चैक किया जावे तो भारी मात्रा में अवैध डोडा-पोस्त बरामद हो सकता है। वगैरा इत्तला पर पुलिस चौकी मावल के सामने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान मुखबिर इत्तलानुसार ट्रक नं आरजे 28 जीए 1329 को रुकवाकर चैक किया गया तो ट्रक में नमक के कट्टों के निचे छिपाकर रखे गए डोडा-पोस्त से भरे 175 कट्टे व ट्रक को जब्त कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। डोडा पोस्त से भरा ट्रक को जिला नीमच मध्यप्रदेश से भरकर पालनपुर लेकर जाना बताया। जब्त डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीबन एक करोड़ रूपए आंकी गई है। प्ररकण का अनुसंधान योगेश शर्मा वृताधिकारी वृत आबूपर्वत द्वारा किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01- दिलीप दास पुत्र प्रभुदास जाति बैरागी उम्र 35 वर्ष पैशा ड्राईविंग निवासी नीरधारी पुलिस थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर, मध्यप्रदेश। 
02- गोरधन रावत पुत्र मदनलाल जाति रावत मीणा उम्र 27 वर्ष पैशा ड्राईविंग निवासी अब्दापुर पोस्ट संजीत पुलिस थाना नाहरगढ़ जिला मन्दसौर, मध्यप्रदेश।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE