BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2023, 3:29 pm
BIG NEWS : 19 साल की छात्रा और मल्टी नेशनल कंपनी, जब दोस्त ने नौकरी लगवाने के नाम पर की हैवानियत तो थाने पहुंची शिकायत, फिर जैसे ही युवती ने सुनाई बंद कमरे की वो दास्तां तो उड़ गए खाकी के होश, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक बीएससी की छात्रा को मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब का सपना दिखाकर युवक ने दतिया से बुला लिया। यहां एक होटल में इंटरव्यू के नाम पर ले जाकर छात्रा से रेप किया। घटना शुक्रवार को गोसपुरा स्थित होटल की है। घटना के बाद आरोपी ने बदनाम करने की धमकी दी। पर विश्वासघात से आहत छात्रा ने मामले की शिकायत ग्वालियर थाना पहुंचकर की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

दतिया निवासी 20 वर्षीय काजल (बदला हुआ नाम) बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा की घर की हालत कुछ ज्यादा ठीक नहीं है इस कारण वह अपने लिए एक अच्छी जॉब तलाश कर रही थी। छात्रा लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। कुछ समय पहले सोशल मीडिया के फेसबुक पर छात्रा की पहचान ग्वालियर निवासी अतुल जाटव से हुई। कुछ दिन सामान्य बातचीत चली उसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। बातचीत के दौरान अतुल, छात्रा से कहता था कि उसकी ग्वालियर में अच्छी जान पहचान है। वह उसकी मालनपुर में कहीं भी मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब लगवा देगा। अतुल पर विश्वास कर छात्रा शुक्रवार को दतिया से ग्वालियर पहुंची। यहां स्टेशन से अतुल ने उसको रिसीव किया और अपनी गाड़ी से लेकर ग्वालियर थानाक्षेत्र स्थित गोसपुरा के होटल तानसेन में ले गया। उसने बताया था कि यहां इंटरव्यू चल रहे हैं। अंदर रूम मंे छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया तो उसे बदनाम करने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद वह उसे वहीं छोड़कर भाग गया।

छात्रा ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत- 
इस मामले में छात्रा पहले तो काफी डर गई थी और घटना के बाद घबराई हुई थी। पर कुछ समय निकलने के बाद उसने हिम्मत जुटाई और ग्वालियर थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है।

छात्रा से बचपन के दोस्त ने किया रेप-
ग्वालियर के चीनोर निवासी 19 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) छात्रा और अभी गुढ़ा इलाके मंे किराए पर रहकर केआरजी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है। छात्रा ने माधौगंज थाना पहुंचकर शिकायत की है कि वह गुढ़ा में रहती है और केआरजी की छात्रा है। उसकी बचपन से दोस्ती पड़ोस में रहने वाले विकास राजपूत से है। विकास भी गुढ़ा में रहता है। एक जनवरी 2022 को विकास ने उसे स्टडी करने के लिए अपने घर बुलाया था। जब वह उसके घर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। उस समय धमकाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दोस्त उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसका शोषण करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी। मारपीट और शोषण की शिकार पीड़ित छात्रा थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE