नीमच। बघाना थाना अंतर्गत जैसिंगपुरा से अचारी मार्ग पर नाले में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। बघाना थाना पुलिस और राजस्थान की पुलिस मौके पर पहुँच गई है और आगे की कार्यवाई कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जैसिंगपुरा निवासी किसान सुरेश पाटीदार जब आज अपने खेत पर गए तो नाले के पास लाश देखकर हैरत में पड़ गए। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत बघाना पुलिस को दी। लाश अज्ञात पुरुष की बताई जा रही है और लगभग 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है। लाश लगभग काली पड़ गई है। एक पांव जानवरो द्वारा क्षतिग्रस्त भी किया गया है। मृत व्यक्ति ने पेंट-शर्ट पहन रखे है। समीप ही राजस्थान बॉर्डर भी है तो राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंची।