BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2023, 3:22 pm
BIG NEWS : मध्यप्रदेश में खुनी संघर्ष, जमीन विवाद को लेकर चली गोलियां, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मरने वालों में तीन महिलाए, पढ़े खबर     

Share On:-

मुरैना। चम्बल अंचल आज एक बार फिर गोलियों की आवाज से गूँज उठा। जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा भिडोसा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद सुबह सुबह शुरू हुआ, पहले लाठियां निकली फिर घरों से बंदूकें निकल आई, बंदूक हाथ में आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे गांव के दो परिवार जमीन को लेकर आपस में भिड़ गये, घरों की महिलाएं बाहर निकल आई और बहस शुरू हो गई। पुरुष हाथों में लाठियां लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए, देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। थोड़ी ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने घर से बंदूकें निकाल ली और दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बंदूक चलते ही वहां भगदड़ मच गई। देखते ही देखते 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले एक ही परिवार के हैं जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। गोली लगने से तीन लोग घायल भी बताये जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE