सरवानिया महाराज। दो दिन पहले ग्राम आमलीभाट मे एक किसान के घर रात्रि में चोरों ने सोयाबीन पर हाथ साफ कर दिया था। घटना की जानकारी रात्रि में ही किसान परिवार को लगी थी उसके बाद मौके पर ही डायल हंड्रेड व पुलिस चौकी सरवानिया महाराज का स्टाफ सुचना पर पहुंचा था।
बताते हैं उसके बाद से ही किसान द्वारा बतायी गई निशानदेही के आधार पर पुलिस चोरी गए माल और घटना में लिप्त अज्ञात लोगों की तलाश में लगी हुई थी। कि इस बीच आज सुबह खबर आई की पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कुछ संदिग्धों को अपनी हिरासत में लिया है। गहन पूछताछ के बाद ग्राम आमलीभाट मे दो दिन पहले हुई चोरी की वारदात में चार युवके मुखोटे सामने आए हैं और उनमें से एक बैरागी समाज जाति का है तथा बावरी समाज तीन युवक बताए जा रहे हैं। बताते हैं पुलिस ने घटना से संबंधित चोरी के माल को जप्त करने के लिए पकड़े गए आरोपितों द्वारा बताई गई निशानदेही पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताते हैं सभी आरोपीत ग्राम आमलीभाट के ही मूल निवासी हैं। और उन्होंने पुलिस और परिजनों के समक्ष अपराध करना कबुल किया है। मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुटी है।