पाली। जिले के मारवाड़ जंक्शन राजकीय अस्पताल में महिला वार्ड के निकट दिनदहाड़े मोबाइल चोरी करते चिकित्सा स्टाफ द्वारा एक चोर को दबोच लिया अस्पताल प्रशासन चिकित्सा प्रभारी जीत कुमार की सूचना से सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महिला वार्ड के निकट उक्त शातिर मोबाइल चोर सीसीटीवी फुटेज में मोबाइल चोरी करते साफ नजर आ रहा था। महिला का मोबाइल चोरी होने पर महिला द्वारा चिकित्सा प्रशासन को सूचना दी गई
प्रभारी द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर उक्त चोर नजर आया सूचना से पुलिस मौके पर पहुंची एवं आसपास क्षेत्रों में फुटेज के आधार पर तलाश की उक्त चोर अस्पताल के बाहर ही एक होटल पर बैठा नजर आया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से उक्त चोर को दबोच लिया गिरफ्तार किए गए चोर से पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही इस क्षेत्र में मोबाइल चोरियों की वारदातों के खुलासे के आसार लग रहे।