BREAKING NEWS
देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम": सूने.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर.. <<     खेड़ापति मंदिर से स्वर्णकार धर्मशाला तक.. <<     KHABAR : उज्जैन के शिवोहम तिवारी का नेशनल तैराकी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के झिरनिया तालाब फालिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का संदेश देते हुए.. <<     KHABAR : धनेरिया खुर्द में श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     धार में विज्ञान और आस्था के बीच छिड़ी अनूठी.. <<     KHABAR : दतिया पुलिस लाइन में विश्व पर्यावरण दिवस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चौथे दिन भी नहीं झुके संविदाकर्मी,.. <<     KHABAR : झाबुआ के खवासा-करवड़ में 15 दिन से खुदी सड़क,.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली साइकिल रैली,.. <<     KHABAR : 18 जून से मेट्रो की बड़ी छलांग, रेडिसन चौराहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : जनता टायर वाले रहीम कुरैशी परिवार पर.. <<     KHABAR : देवास में भक्ति की बही गंगा, स्वर्णकार.. <<     KHABAR : राजगढ़ में वटवृक्ष युद्ध, 137 साल बनाम 300 साल.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बी.आर. फाउंडेशन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 4:10 pm
EXCLUSIVE REPORT : कर्नाटक में कांग्रेस राज, पूर्ण बहुमत के आंकड़े से कई आगे पार्टी, अब आगामी चुनावों में एमपी में दिखेगा ये बड़ा असर, संजीवनी का काम करेगा..., पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर      

Share On:-

डेस्क। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम बहुत चौंकाने वाले हैं। आज आए परिणामों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। एक या दो दिन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया या कर्नाटक पीसीसी चीफ दोनों में से किसी भी पार्टी सीएम के नाम के लिए आगे कर सकती है। वहीं इस चुनाव को राजनीतिक विश्लेषक 2024 के लिए भी अहम मान रहे हैं। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की जबसे इलेक्शन कमीशन ने घोषणा की तबसे भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस ने कमरतोड़ मेहनत की। प्रदेश के प्रमुख दलों ने कई प्रकार के चुनावी वादे किए, कई प्रकार के योजनाओं के लॉलीपॉप जनता के सामने रखे। लेकिन सबसे ज्यादा अचंभित करने वाला घोषणा पत्र कांग्रेस का मैनिफेस्टो रहा। जहां कई लोक लुभावन वादों के साथ सबसे बड़ी घोषणा थी कि कर्नाटक में बजरंग दल को प्रतिबंधित करना। 

कांग्रेस के मैनिफेस्टो में बजरंग दल को बेन करने के फैसले ने सभी राजनीतिक पंडितांे को चौंका डाला। कई लोग इसे कांग्रेस की बड़ी भूल बता रहे थे तो कई इस फैसले को कांग्रेस का सोचा समझा कदम बता रहे थे। वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि जब आने वाले समय में हिन्दू बाहुल्य प्रदेशों में चुनाव में ऐसे में कांग्रेस का कर्नाटक में बजरंग दल बेन सोच समझकर उठाया गया कदम है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने कुछ समझकर ही इस मुद्दे को घोषणा पत्र में शामिल किया है। कांग्रेस का बजरंग दल प्रतिबन्ध का निर्णय सही साबित हुआ और आज आए रिजल्ट में कांग्रेस पूरी दमखम के साथ सरकार बनाने जा रही है।    

वहीं बात की जाए मोदी मैजिक कि तो कर्नाटक की जनता ने इसे सिरे से नकार दिया। पीएम मोदी ने कर्नाटक चुनाव में प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। मोदी ने प्रदेश में एक के बाद एक 19 रैलिया की और साथ ही 06 रोड शो भी किए। पीएम की सभा में भीड़ भी उमड़ कर आई, लेकिन ये भीड़ भाजपा वोट के रूप में अपने पक्ष में नहीं कर पाई। 

बात की जाए राहुल गाँधी की तो, उन्होंने प्रदेश में 16 रैली और 02 रोड शो किए और सोनिया गाँधी ने मात्र एक आमसभा की। राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा भी इस चुनाव में कांग्रेस के लिए सही साबित हुई है। लेकिन कांग्रेस की ओर से सबसे ज्यादा मेहनत की बात की जाए तो वो है प्रियंका गाँधी वाड्रा की। जिन्होंने इस जीत में अहम रोल अदा किया। प्रियंका ने ताबड़तोड़ 15 रैली और 10 रोड शो किए। इसके साथ ही कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया और सोनिया गाँधी के खास और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की रणनीति की बात की जाए तो वो भी कारगर सिद्ध हुई है। 

राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस चुनाव से राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ पर भी असर पड़ेगा। जब इन प्रदेशों में विधानसभा चुनाव दहलीज पर खड़े हैं ऐसे में कांग्रेस के लिए कर्नाटक के परिणाम संजीवनी का काम करेंगे। बजरंग दल बेन को लेकर जहां मध्य प्रदेश में कांग्रेस को विरोध का सामना करना पड़ रहा था, कई जगह कांग्रेस कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई थी ऐसे में ये चुनाव परिणाम प्रदेश में कांग्रेस को नई ऊर्जा देने का काम करेंगे। कई विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस की ये जीत, धर्म, जातिवाद और सांप्रदायिक मुद्दों को बढ़ावा देने वालों पर भी बड़ी जीत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE