BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2023, 2:53 pm
BIG NEWS : विशेष पुलिस टीम नीमच और मनासा की आईपीएल सट्टे पर संयुक्त कार्यवाही, लाखो का हिसाब, 05 मोबाइल, 02 मोटर साइकिल और सट्टा उपकरण जप्त, दो आरोपी भी चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश के मार्गदर्शन और प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व मे दिनाँक 23 मई 23 को संगठित अपराध के तहत चल रहे आईपीएल क्रिकेट सट्टे के संबंध में चेन्नई सुपर किंग्स एव गुजरात टाइटंस पर मुखबिर सूचना पर विशेष पुलिस टीम नीमच और मनासा पुलिस ने पालना तलाई खेत पर घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान दो व्यक्ति मौके पर मिले जिनके नाम यशपाल राठौर पिता श्यामलाल राठौर उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड न 05 राम मोहल्ला मनासा और नितेश माली पिता घनश्याम माली उम्र 26 वर्ष निवासी भाटखेड़ी नाका मनासा होना पाया गया। जिनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा हारजीत का दाव लगाकर रुपयों का लेनदेन कर आईपीएल का सट्टा लिखना बताया गया। 

उक्त आरोपियों के कब्जे से लाखो रुपए का सट्टा हिसाब, नगदी 920 रुपए, 03 एंड्रॉयड मोबाइल, 02 कीपैड मोबाइल, 2 लीड पेन, 01 सट्टा अंक रजिस्टर एवं दो मोटर साइकिल जप्त की गई। उक्त हिसाब के माध्यम से अन्य ग्राहकों से लेन देन किया जाता है। उक्त गिरफ्तार आरोपियों द्वारा उक्त सट्टे का व्यापार किनसे लिया जा रहा था और कहां उतारा जा रहा था इस संबंध में अन्य व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
 
उक्त कार्यवाही मे प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक ओ एल बारिया, सउनि दीवान सिंह, प्रआर प्रदीप शिंदे, प्रआर ज्ञानचंद यादव, आर लखन प्रताप सिंह और आर कुलदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE