BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 7:28 pm
BIG NEWS : शहर का ट्रामा सेंटर और बांछड़ा समुदाय के लोग, जब वाद विवाद ने लिया झगडे का रूप तो जमकर चले लात-घुसे सहित पत्थर, मौके पर मची अफरा तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। शहर में बांछड़ा समुदाय के दो पक्षों में पुराने विवाद ने तूल पकड़ लिया। हिंगोरिया और जेतपुरा के रहवासियों में इस विवाद के चलते आज जमकर लात घुसे चले और पत्थरबाजी हुई। एक पक्ष से रेखा बाई पति रोशन निवासी हिंगोरिया घायल हो गई, वहीं दूसरे पक्ष से सुनील पिता रामू बैरागी, रोहित पिता ज्ञान सिंह, चिंटू सुमित निवासी जेतपुरा घायल हो गए। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। थाने में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई जारी है। 

जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के बाहर उस वक्त तनाव उत्पन्न हो गया जब बांछड़ा समुदाय के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया और लाठी, पत्थर बाजी और लातघुसे भी चले। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच सिटी थाना अंतर्गत आने वाले गांव जेतपुरा और हिंगोरिया निवासी बाछड़ा समुदाय के गोविंद और मुकेश के बीच पुराना विवाद होने के कारण चौथखेड़ा पर समाज की पंचायत में समझाइश चल रही थी। इस दौरान पंचायत में मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। घटना की सूचना नीमच सिटी थाने को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। दोनों पक्षों को नीमच सिटी थाने लाया गया। पुलिस सुनील बैरागी, रोहित, चिंटू, सुमित निवासी जेतपुरा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। दूसरे पक्ष के रेखा बाई और रोशन निवासी हिंगोरिया को भी मेडिकल के लिए लाए। उसी दौरान दोनों पक्षों में जिला अस्पताल के बाहर फिर तू तू मैं मैं हो गई और पत्थरबाजी होने लगी। तभी केंट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को केंट थाने ले आई। बाद में इनको सीटी थाने पर भेजा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE