जयपुर में बिजनेस वुमन से गैंगरेप का मामला सामने आया है। परिचित ने बेटे को मारने की धमकी देकर मिलने बुलाया। मिलने जाने पर दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। आदर्श नगर थाने में पीड़ित बिजनेस वुमेन ने मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच ऐ सी पी (गांधी नगर) श्याम सुंदर सिंह कर रहे है।
पुलिस ने बताया कि रामगंज निवासी 42 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपी राम सिंह उसका पुराना परिचित है। पिछले 2 साल से वह उसके साथ गहने गिरवी रखकर 10 प्रतिशत में ब्याज पर लोन देने का काम कर रही थी। आरोप है कि 7 मई को कॉल कर राम सिंह ने उसके बेटे को मारने की धमकी देकर मिलने बुलाया। मालवीय नगर स्थित जीटी मिलने जाने पर एक घंटे तक इधर-उधर घुमाता रहा।
रात करीब 9रू30 बजे वह ऑटो में बैठाकर राजापार्क स्थित होटल में ले गया। बेटे को मारने की धमकी देकर होटल में जबरन उसके साथ रेप किया। दूसरे दिन दोबारा धमकी देकर मिलने बुलाया। जगतपुरा स्थित मकान पर ले जाकर दोस्त लोकेन्द्र के साथ मिलकर गैंगरेप किया। विरोध करने पर बेटे और उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी अश्लील फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आदर्श नगर थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है।