BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 11:07 am
BIG NEWS : शहर का श्याम नगर और 27 साल की माया, पहले बेटी को बोला कमरे से बाहर जाने को, फिर उठाया ये खौफनाक कदम, सूचना मिलते ही घुमाई पति ने गाड़ी, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर | सात साल की बेटी को कमरे से बाहर भेजकर एक महिला ने मंगलवार रात सुसाइड कर लिया। बच्ची ने पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी। करीब 20 मिनट में पति घर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। उसे तोड़ा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली।
पत्नी को फंदे से नीचे उतारकर नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे एमवाय ले जाने की सलाह दी। यहां पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। पुलिस आज बुधवार को महिला का पोस्टमार्टम कराएगी।
हीरानगर पुलिस के मुताबिक माया (27) पति अशोक सिंह निवासी श्याम नगर ने मंगलवार शाम अपने घर में फांसी लगा ली। पति अशोक ने बताया कि वह मूल रूप से तेलंगाना के रहने वाले हैं। मंगलवार को उनके भाई और भाभी को छोड़ने स्टेशन के लिये निकले थे।
रास्ते में उनकी सात साल की बेटी आराध्या का कॉल आया कि मां गेट नहीं खोल रही। अंदर से झूला बनाकर लटकने की बात कर रही है। इसके बाद अशोक ने आसपास के लोगों को संपर्क किया। पड़ोसीस घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। माया की आवाज भी नहीं आई। अशोक तत्काल पलासिया से अपनी गाड़ी से घर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो पत्नी माया फंदे पर लटकी हुई थी।
अशोक ने बताया कि उनके घर से निकले के बाद बेटी आराध्या को पत्नी माया ने मोबाइल देकर बाहर भेजा था। बेटी इस दौरान छत की सीढ़ियो पर जाकर बैठ गई। करीब पांच मिनट बाद उसे पानी की प्यास लगी। वह नीचे आई तो गेट लगा हुआ था।
पहले बेटी ने डोर बेल बजाई गेट नहीं खोलने पर दरवाजा बजाते हुए मां को आवाज देने लगी। तब माया ने बेटी से कहा कि वह गेट नहीं खोलेगी। वह झूला लगाकर उस पर लटक रही है, मर रही है। इससे बच्ची घबराकर रोने लगी जिसके बाद उसने पिता को कॉल किया।
अशोक निजी टेक्सटाईल्स कंपनी में काम करते हैं। उनकी 2015 में शादी हुई थी। 2022 में उन्होंने पत्नी माया के नाम से मकान लिया था। वहीं एक माह पहले पश्चिम बंगाल के नांदेड में एक एकड़ जमीन लेने के बाद पत्नी माया और बेटी आराध्या के नाम की थी।
शनिवार को वह भाई पत्नी ओर बच्ची के साथ ही इंदौर आए थे। मंगलवार को माया ने ही अशोक के भाई और भाभी की टिकिट बुक कराई थी। पुलिस के मुताबिक जिस कमरे में माया ने सुसाइड किया था। उसे सील किया गया है। बुधवार को कमरा खोलकर सुसाइड नोट की जांच की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE