BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 3:53 pm
BIG NEWS : 17 साल की नाबालिग और मुंहबोला भाई, जब कोचिंग से लौटते समय मिला रास्ते में, फिर जैसे ही दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम तो सहम उठा परिवार, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर में कोचिंग से पढ़कर घर वापस आ रही सत्रह वर्षीय छात्रा को मुंहबोला भाई किले पर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद रखने की धमकी दी और उसका शोषण करता रहा। आरोपी के शोषण से सहमी छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया, तब घटना का खुलासा हुआ तो परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला-
खेरिया निवासी सत्रह वर्षीय छात्रा के घर के पास उसकी मुंह बोली बुआ रहती है। बुआ और उनके बेटे संजय (बदला हुआ नाम) का उनके घर पर आना जाना है। 7 जनवरी को छात्रा कोचिंग से पढ़कर वापस आ रही थी, तभी रास्ते में उसे पंकज मिला और उसे घर छोडऩे की कहकर बाइक पर बिठा लिया और घर जाने से पहले एक काम करने की कहकर उसे लेकर किले पर पहुंचा और यहां पर एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया, जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद भी आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर किसी को घटना बताई तो वह उसे जान से मार देगा और वह बदनाम हो जाएगी। बदनामी और धमकी के डर से छात्रा शांत रही।

लगातार कर रहा था शोषण-
इसके बाद आरोपी उसे डरा धमका कर कभी उसके घर तो कभी अपने घर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने लगा। शोषण और आरोपी के डर से छात्रा ने स्कूल व कोचिंग जाना बंद कर दिया तो घर वालों को शंका हुई और पूछताछ की तो घटना का पता चला। घटना का पता चलते ही परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस-
बहोड़ापुर थाना सर्किल के सीएसपी संदीप मालवीय ने बताया है कि थाने पर आकर एक 17 वर्षीय छात्रा ने अपने मुंह बोले भाई पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ की जा रही है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE