BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 7:44 pm
BIG NEWS : नीमच शहर की सराफा दुकान और बड़ा ग्राहक, जब उतरा कार से तो बना लाखों का बिल, फिर जैसे ही किया भुगतान तो उड़े व्यापारी के होश, कुछ देर में ही मच गई अफरा-तफरी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े कमलेश मांगरिया के साथ अब्दुल अली ईरानी की खबर

Share On:-

नीमच। शहर के सबसे व्‍यस्‍त बाजार में एक ज्‍वैलर्स दुकान से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति द्वारा शहर के पुस्‍तक बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप से लाखों रूपए का सोना लेकर फरार हो गया। जब दुकान मालिक को इस ठगी की जानकारी लगी तो युवक फरार हो चूका था। 

शहर की सबसे व्‍यस्‍त पुस्‍तक बाजार के कार्नर पर स्थित इंद्रधनुष ज्‍वैलर्स पर बुधवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति कार लेकर आया। जिसने दुकान में आकर सोने के आभूषण दिखाने की बात कही। ज्वेलरी पसंद करने के बाद व्यक्ति ने दुकानदार को बिल बनाने की बात कही। जिसके बाद दुकान मालिक ने 1 लाख 90 हजार रूपए का बिल बनाकर ग्राहक को दिया। बिल भुगतान के वक्त व्यक्ति ने कहा कि मैं इसका भुगतान ऑनलाइन करूँगा। आम व्यापारी के जैसे दुकान मालिक ने भी हाँ कर दी। ऑनलाइन भुगतान करने के बाद व्यक्ति ने कहा दुकानदार से कहा कि आप चेक कर लीजिए। शातिर ठग ने अपने मोबाइल से दुकानदार के मोबाइल पर एक ऐसा मैसेज भेजा जो हूबहू बैंको के मैसेज जैसा दिखता था। शातिर बदमाश ने कहा कि कुछ समय बाद आपके एक्सेंट में पैसे ट्रांसफर का मैसेज आ जाएगा। दुकान मालिक की संतुष्टि के बाद व्यक्ति जिसने अपना नाम शशि जेपर बताया, 190000 रूपए की सोने की ज्वेलरी लेकर चला गया। जब थोड़ी देर बाद दुकानदार ने अपना अकाउंट बैलेंस देखा तो उसमे किसी प्रकार रूपया नहीं आया। जब तक दुकानदार बाहर आकर व्यक्ति को देखते तब तक उक्त व्यक्ति ठगी करके फरार हो चूका था। 
इंद्रधनुष ज्‍वैलर्स मालिक ने कैंट थाने पर धोखाधड़ी की शिकायत की। अब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है। जांच अधिकारी की कहना है कि मामले में जांच जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE